दोनद की नदी में युवक डूबा, पिंजर के दस्ते ने निकाला शव

Young man drowned in Donads river, Pinjars squad removed the dead body
दोनद की नदी में युवक डूबा, पिंजर के दस्ते ने निकाला शव
महान दोनद की नदी में युवक डूबा, पिंजर के दस्ते ने निकाला शव

डिजिटल डेस्क, महान। बार्शिटाकली तहसील के दोनद स्थित आसरा माता मंदिर के पिछे काटेपूर्णा नदी में एक युवक डूब गया। पिंजर के संत गाड़गेबाबा आपाद प्रबंधन दस्ते ने युवक का शव नदी में से बाहर निकाला। पिंजर पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोला तहसील के डोंगरगांव निवासी युवक नितीन प्रकाश ठाकरे उम्र 35 यह पिंजर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले दोनद स्थित आसरा माता मंदिर में अपने परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। 11 फरवरी के दिन इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आसरा माता मंदिर के पिछे काटेपूर्णा नदी में तैरने के लिए उतरा। गहरे पानी का अंदाजा न आने से वह पानी डूब गया। इस घटना की जानकारी पिंजर पुलिस को मिल गई। पिंजर पुलिस स्टेशन के थानेदार  अजयकुमार वाढवे और मनोज बहुरे ने शव को ढुंड निकालने के लिए पिंजर के  मानव सेवा आपदा प्रबंधन फाउंडेशन के संत गाड़गेबाबा आपत्कालीन शोध व बचाव दस्ते के प्रमुख दिपक सदाफले को दी।  

13 फरवरी को दोपहर के समय पिंजर के दस्ते ने घटनास्थल पर आकर दस्ते के जवान  ज्ञानेश्वर म्हसाये, मयुर सलेदार, कुलदीप जयस्वाल, कीशोर तायडे, निलेश खंडारे, जितेंद्र केवट, अर्जुन केवट, बिहारी केवट, अभिषेक जाधव, योगेश नागापुरे, संतोष खरडकार, मंगेश लेहनकर  ने पीएसआई बंडू मेश्राम की उपस्थिति में रेस्क्यू बोट के साथ नदी के पानी में शव की तलाशी शुरू की। यह युवक कहा डूब गया था इस की सटीक जानकारी किस के पास नहीं थी। जिससे दस्ते को शव की तलाशी मुहिम चलाने में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। अंतत: शाम 5:30 बजे युवक का शव ढुंड निकालने में दस्ते को कामयाबी मिली। शव को बाहर निकालकर पिंजर पुलिस ने पंचनामा किया। युवक का नाम नितीन प्रकाश ठाकरे निवासी डोंगरगांव होने की जानकारी पुलिस ने दी। इस मामले में आगे की जांच पिंजर पुलिस कर रही है।युव के शव को ढुंडने के लिए दोनद के युवकों ने भी सहयोग दिया, ऐसी जानकारी जीवरक्षक दीपक सदाफले ने दी।

 

Created On :   14 Feb 2023 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story