- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दे दी...
युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दे दी जान

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। स्थानीय फुटाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शुक्रवार की सुबह में जामून के पेड़ से फांसी पर लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त ग्राम फुटाना निवासी कैलाश रामलाल कोचे(25) के तौर पर हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घटनास्थल पर दो रस्सियों से अलग-अलग फंदे बनाए गए थे। जिसमें से एक पर कैलाश का शव लटका हुआ था। जबकि दूसरा फंदा खाली था। वहीं पेड़ के नीचे मोबाइल रखा हुआ था। जिससे इस घटना को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं है। इस मामले में चिचगड़ पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू है। इस मामले में थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मी सौंजाल आगे की जांच कर रहे हैं।
एक और व्यक्ति ने लगा ली फांसी
ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत चांदनीटोला निवासी मंसाराम ओमकार चिखलोंढे (51) ने अपने घर के पीछे स्थित खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 3 नवंबर की रात 8 से 4 नवंबर को सुबह 5 बजे के दौरान घटित हुई। फरियादी मुकेश मंसाराम चिखलोंढे (25) की रिपोर्ट पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस हवलदार ब्राम्हणकर कर रहे है।
Created On :   6 Nov 2021 7:19 PM IST