मलकापुर में 3 कारतूस, देशी बंदूक समेत युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मलकापुर. स्थानीय अभिलेख के शातिर एक अपराधी को जिंदा 3 कारतूस एवं दो मिस तैयार बुलेट हेड समेत एक देशी तमंचा लेकर जाते मलकापुर शहर पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा। मलकापुर शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अशोक रत्नपारखी के मार्गदर्शन में डीपी दस्ता प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक ईश्वर सोलंके के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलकापुर शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अशोक रत्नपारखी को गुप्त जानकारी मिली कि, मलकापुर सें गनवाड़ी की ओर दो व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी पर एक देशी तमंचा लेकर जा रहे हैं। जानकारी के आधार पर मलकापुर शहर पुलिस थानेदार अशोक रत्नपारखी, डीबी दस्ता प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक ईश्वर सोलंके, ईश्वर वाघ, सलीम बर्डे, संतोष कुमावत, प्रमोद राठोड़ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने 3 गवाहों समेत शहर पुलिस थाने की हद के गुरुद्वारा समीप जाल बिछाया। इस बीच दो लोग लाल रंग की स्कूटी पर डबलसीट मलकापुर से गनवाड़ी गांव की ओर जाते दिखाई दिए, उन्हें रोकने पर एक आरोपी पुलिस थाने में दर्ज अभिलेख का शातिर आरोपी शेख साबीर शेख अहमद (२८) निवासी साइकिलपुरा मलकापुर तथा उसके पीछे बैठा एक व्यक्ति स्कूटी रोकते ही स्कूटी से छलांग लगाकर भागने लगा। उसे पुकां आसिफ शेख एवं पुकां प्रमोद राठोड़ ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। पश्चात शेख साबीर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, वे दोनों गनवाड़ी की ओर जा रहे थे एवं दूसरा शख्स उसका भाई शेख तालिब शेख अहमद (२५) निवासी साइकिलपुरा मलकापुर है, ऐसा बताया। शेख साबीर की तलाशी तथा उसके वाहन क्रमांक एमएच ०३ एयू ७३७२ की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में एक काले रंग की पिस्टल ग्रीप देशी बनावट की स्टील बॉडी की पिस्तौल एवं 3 जिंदा कारतूस समेत दो मिस फायर बुलेट हेड मिले। जिससे आरोपी शेख साबीर शेख अहमद, शेख तालिब शेख अहमद दोनो निवासी साइकिलपुरा मलकापुर के खिलाफ धारा ३,२५ आर्म एक्ट तहत अपराध दर्ज किया गया है, एक आरोपी फरार है। मामले की जांच शहर पुलिस कर रही है।
Created On :   9 Feb 2023 5:15 PM IST