अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मृत्यु, एक गंभीर

Youth dies in collision with unknown vehicle, one serious
अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मृत्यु, एक गंभीर
भंडारा अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मृत्यु, एक गंभीर

डिजिटल डेस्क, भंडारा. दो दोपहिया सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर उस पर नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना शनिवार 14 जनवरी की रात 11.30 बजे भंडारा-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर हल्दीराम के शोरूम के पास भोजापुर फाटा परिसर में घटित हुई। भंडारा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक बाइक चालक का नाम लाखनी तहसील के रेंगेपार (कोठा) ग्राम निवासी बादल सीताराम काटघाये (23) है तो गंभीर घायल युवक का नाम अश्विन नीलकंठ झंझाड (25) है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विन की मौसी का भंडारा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस लिए अश्विन अपनी मां व दोस्त बादल के साथ भंडारा में मौसी को टिफिन देने के लिए पहुंचा था। वहां पर मां को छोड़कर टिफिन देकर वह फुलमोगरा होते हुए वापस अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान हल्दीराम के शोरूम के पास नाला परिसर में बादल व अश्विन की दोपहिया क्रमांक एमएच 40 एसआर 6431 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिसमें बादल गंभीर रूप से घायल हुआ और रक्त बहने से उसकी इलाज दौरान मृत्यु हो गई। वहीं अश्विन यह गंभीर रूप से घायल होकर उस पर नागपुर में इलाज चल रहा है। बादल के घर में मां व भाई है। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक केदार कर रहे हैं। 

मशीन के बेल्ट में फंसकर मजदूर घायल

नवेगांव के करण  डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में धान का भूसा बेल्ट पर डालते समय युवा मजदूर का हाथ बेल्ट में फंसकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 13 जनवरी की रात की होकर इस प्रकरण में भंडारा पुलिस ने गंभीर घायल युवक के पिता नवेगांव निवासी भोजराम हिरामन सेलोकर (52) की शिकायत पर कंपनी के प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव (48) तथा सुपरवायजर दोमादर खराबे के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस प्रकरण में पीड़ित परिवार ने 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। गंभीर घायल युवक का नाम नवेगांव निवासी अजय भोजराम सेलोकर (25) बताया जा रहा है। भंडारा तहसील के नवेगांव निवासी करन डिस्टिलरीज प्राइवेट अल्कोहोल फैक्टी में मजदूर अजय बायलर बेल्ट पर धान का भूसा अंदर डालने का काम कर रहा था। 
 


 

Created On :   16 Jan 2023 7:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story