- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की...
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मृत्यु

By - Bhaskar Hindi |3 Oct 2022 8:23 AM IST
सतना संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मृत्यु
डिजिटल डेस्क,सतना। मैहर-देहात थाना क्षेत्र के जरियारी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बृजवासी पुत्र मुन्ना केवट 45 वर्ष, को शराब पीने की लत थी। शनिवार दोपहर को मदिरा के धोखे में उसने कोई कीटनाशक पी लिया और चारपाई पर लेट गया। उधर जब शाम को उसके पिता काम से आए और बृजवासी को उठाने का प्रयास किया, तब पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं। तुरंत ही यह खबर थाने में दी गई, जहां मर्ग कायम कर रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कराया है।
Created On :   3 Oct 2022 1:53 PM IST
Next Story












