आठ साल से सोशल मीडिया पर लड़की को कर रहा था परेशान, गिरफ्तार

youth harassing a girl on social media from eight years, arrested
आठ साल से सोशल मीडिया पर लड़की को कर रहा था परेशान, गिरफ्तार
आठ साल से सोशल मीडिया पर लड़की को कर रहा था परेशान, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक 25 साल के युवक  को गिरफ्तार किया है जो पिछले आठ सालों से एक लड़की पर सोशल मीडिया के जरिए नजर रखकर परेशान कर रहा था। 26 वर्षीय शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी तब हुई जब आरोपी ने फर्जी नाम से उसके साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती की और मुलाकात के दौरान इसकी जानकारी दी। लड़की ने खुलासे के बाद आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो वह उसे परेशान करने लगा। इसके बाद लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

फर्जी अकाउंट से भेजता था फ्रेंड्स रिक्वेस्ट
गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक मुखर्जी है। मुखर्जी मुंबई के मालाड इलाके का रहने वाला है। दरअसल मुखर्जी ने लड़की से अनजान बनकर सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। मुखर्जी ने कुछ दिनों की चैटिंग के बाद लड़की को मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान उसने खुलासा किया कि वह लड़की से पिछले आठ सालों से प्यार करता है। इस दौरान उसने ही कई नाम से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।

यही नहीं लड़की को पता चला कि आरोपी ने उसे कई बार परेशान करने के लिए अलग-अलग नंबरों से फोन किए और अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भी भेजे। मुखर्जी ने लड़की के टिंडर अकाउंट से छेड़छाड़ की बात भी स्वीकार की साथ ही उससे टिंडर ऐप से अपना प्रोफाइल हटाने को कहा। मुखर्जी ने लड़की से कहा कि वह यह नहीं बर्दाश्त कर सकता कि वह लड़की दूसरे लड़कों से दोस्ती रखे। लड़की को यह भी पता चला कि मुखर्जी ने उसके नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर उसके दोस्तों को अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो और संदेश भेजे हैं।

इसके बाद लड़की ने मुखर्जी से दूरी बनानी शुरू कर दी तो उसने फिर से लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। मुखर्जी अलग-अलग नंबरों से लड़की को फोन करता और उसे आपत्तिजनक संदेश भेजता परेशान लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


 

Created On :   5 May 2018 12:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story