मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपियो को पुलिस हिरासत

Youth killed in minor dispute, two accused in police custody
मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपियो को पुलिस हिरासत
हिंगोली मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपियो को पुलिस हिरासत

डिजिटल डेस्क, हिंगोली. जिले की औंढा नागनाथ तहसील के येली में दो वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक वाहन चालक ने दूसरे वाहन चालक की हत्या कर दी। प्रकरण में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। गजानन अंकुश नागरे और गोपिचंद आव्हाड दोनो वाहन चालक हैं और मित्र है। येली निवासी किसान अंकुश सोपानराव नागरे की शिकायत के अनुसार 15 जनवरी की रात 11 बजे तक शिकायतकर्ता का बेटे गजानन अंकुश नागरे (35) अपने मित्र आरोपी गोपिचंद मारोती आव्हाड के साथ खेत में शराब पी रहा था। शराब पीते पीते दोनो के बीच विवाद हो गया। विवाद मेें मुख्य आरोपी गोपिचंद आव्हाड ने लकड़ी से मृतक गजानन के सिर- पीठ और पैर पर जमकर वार कर जख्मी कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। 

हत्या के बाद आरोपी गोपिचंद और दामोधर नागरे ने मिलकर लाश को प्रकाश सांगले के खेत में ठिकाने लगाने चला गया। इस बीच दो दिन से गजानन नागरे की परिजन ने खोजबीन शुरु कर दी। गजानन के पिता अंकुश ने जाकर दामोधर नागरे से अपने बेटे के बारे में पूछताछ की तो दामोधर नागरे ने हकीकत बताई। यह सुनते ही अंकुश नागरे ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ झुंजारे, जमादार संदीप टाक ने तुरंत ही घटनास्थल का जायजा लिया। 

गजानन की लाश प्रकाश सांगले के खेत में पाई गई थी। जिसके बाद आरोपी गोपिचंद आव्हाड और दामोदर नागरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ झुंजारे ने जांच शुरु कर दी। दोनो को हिरासत में लिया गया। बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।

Created On :   18 Jan 2023 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story