जीका वायरस : निगरानी के लिए केन्द्र ने महाराष्ट्र भेजी उच्चस्तरीय टीम  

Zika virus: Center sent high level team to Maharashtra for monitoring
जीका वायरस : निगरानी के लिए केन्द्र ने महाराष्ट्र भेजी उच्चस्तरीय टीम  
जीका वायरस : निगरानी के लिए केन्द्र ने महाराष्ट्र भेजी उच्चस्तरीय टीम  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने जीका वायरस की स्थिति की निगरानी और जीका के मामलों के प्रबंधन में मदद के लिए एक उच्चस्तरीय टीम को महाराष्ट्र भेजा है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद केन्द्र ने यह निर्णय लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इस तीन सदस्यीय टीम में क्षेत्रीय निदेशक, पुणे के कार्यालय के एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च, नई दिल्ली के एक कीट विज्ञानी शामिल हैं।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगी, जमीनी हकीकत का जायजा लेगगी, जीका प्रबंधन के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्ययोजना को लागू किए जाने से जुड़ी वास्तविकता का आकलन करेगी और राज्य में जीका के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उपायों की सिफारिश करेगी। 

 

Created On :   2 Aug 2021 9:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story