Panna News: गुनौर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण स्वीकृति का किया अनुरोध

Panna News: गुनौर विधायक राजेश कुमार वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 6 पक्की सडक़ों के निर्माण की स्वीकृति के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध किया है। इस संबंध में प्रेषित पत्र में अवगत कराया गया है कि स्थानीय जनता द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान सडक़ निर्माण की लगातार मांग की जा रही है। सडक़ स्वीकृत होने से संबंधित ग्रामों तक आवागमन सुगम एवं आसान होगा। विधायक श्री वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री से प्राथमिकता के साथ गुनौर से महाविद्यालय गुनौर तक, समाना से मोहनपुरा तक, खलपुरा से हिनौती बेली तक, कठवरिया से कुशवाहा मडैय़न तक, बसई से रमपुरा तक तथा मडिय़ाराव से जिजगांव तक पक्की सडक़ निर्माण कार्य की स्वीकृति का आग्रह किया गया है।
यह भी पढ़े -पेट दर्द से परेशान 27 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, शाहनगर के सुगरहा गांव की घटना, सुबह शौंचालय में लगाई फांसी
Created On :   14 May 2026 2:31 PM IST












