Panna News: सांदीपनि विद्यालय अजयगढ़ में चल रहा समर कैंप

सांदीपनि विद्यालय अजयगढ़ में चल रहा समर कैंप
शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़ में 1 मई से 1 जून २०२६ तक ग्रीष्म अवकाश में लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार समर कैंप का आयोजन किया गया है

Panna News: शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़ में 1 मई से 1 जून २०२६ तक ग्रीष्म अवकाश में लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार समर कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें प्रात: 07 बजे से ०9 बजे तक मंजू गुप्ता के नेतृत्व में थीम देशज खेल हमारे खेल हमारी पहचान आधारित बच्चों से खेल गतिविधियां कराई जा रही हैं। जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास, लीडरशिप की क्षमता का विकास तथा स्ट्रेटजी क्षमता का विकास हो सके।

साथ ही शाम 05 बजे से 07 बजे तक राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में थीम स्थानीय एवं जनजातीय कला हमारी पहचान पर आधारित है। संगीत से संबंधित गतिविधियां कराई जा रही है जिससे सांस्कृतिक समझ का विकास हो रहा है स्थानीय जुड़ाव एवं कलात्मक पक्ष का विकास हो रहा है। उक्त समर कैंप में प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ के सदस्य भी समय-समय पर अपना समय देकर सहयोग कर रहे हैं।


Created On :   14 May 2026 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story