टै्रक्टर की ठोकर से आटो में सवार १४ मजदूर घायल, शाहनगर के बोरी रोड स्थित उमेही नदीं मोड़ पर हुआ हादसा

टै्रक्टर की ठोकर से आटो में सवार १४ मजदूर घायल, शाहनगर के बोरी रोड स्थित उमेही नदीं मोड़ पर हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। सोमवार को शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी रोड स्थित उमेही रोड में ट्रैक्टर द्वारा आटो को पीछे ठोकर मार देने से आटो में सवार १४ मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आटो मेें कुल २० मजदूर थे जिनमें ०६ सुरक्षित है। सूचना पर १०८ वाहन से दुर्घटना में ंघायल मजदूरो को लोगो की मदद से १०८ के पायलट फहीम खाँन, टीएमटी भानेन्द्र सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर ले जाया गया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करते हुए बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी द्वारा उपचार किया जा रहा है। घटना के संबध में प्राप्त जानकारी के अनुसार धान का रोपा लगाने के लिए मजदूरों से भरी आटो ग्राम हरवंशपुरा से सुबह १० बजे रवाना होकर शाहनगर के एक किसान के खेत में धान का रोपा लगाने के लिए जा रही थी। जैसी ही महगंवा सरकार उमेही नदीं के पास आटो पहँुचा तभी बोरी की ओर से एक टै्रक्टर जिसमें पीछे कल्टीवेटर पर ट्रैक्टर के पहिये में लगाये जाने वाले कैच व्हील बने थे जिससे टै्रक्टर दूर से ही लहराते हुए रोड पर चल रहा था।

मजदूरों द्वारा पीछे आते टै्रक्टर को देखकर आटो से टकराने की स्थिति की भांपते हुए आवाज लगाई परंतु आटो चालक ने ध्यान नहीं दिया और जब टै्रक्टर नजदीक आया तो आटो चालक ने बचाने की कोशिश की लेकिन आटो ओवर लोड होने के कारण टै्रक्टर की ठोकर लगने के बाद अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें आटो में सवार १४ मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद दर्द से घायलो की चींख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस तथा १०८ एम्बूलेंस को प्राप्त हुई जिस पर १०८ वाहन से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद टै्रक्टर चालक टै्रक्टर को छोडक़र वहां से भाग गया। जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। घटना के बाद आटो चालक द्वारा भयभीत होकर आटो पुलिस के वहां पहँुचने से पहले ही गायब कर दिया। आटो मुश्ताक खांन पिता इस्ताक खांन निवासी बोरी चला रहा था।

दुर्घटना में यह हुए घायल

दुर्घटना में घायल सभी १४ मजदूर जिसमें कुछ नाबालिग है सभी ग्राम हरवंशपुरा के निवासी है। जिनमें संजना सिंह ठाकुर पति अखिलेश सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष, संजना सिंह पिता रामकुमार सिंह उम्र 19 वर्ष, कुं. अनामिका सिंह पिता मूरत सिंह उम्र 13 वर्ष, शिवानी सिंह पिता सरदार सिंह 19 वर्ष, कुं. गायत्री सिंह पिता रामसिंह उम्र 18 वर्ष, रश्मि सिंह पिता अनूप सिंह उम्र 19 वर्ष, श्रीमति विद्यावती सिंह पिता बिरजे सिंह उम्र 35 वर्ष, साहिल सिंह पिता बिरजे सिंह 13 वर्ष, अनामिका सिंह पिता रामराज सिंह उम्र 20 वर्ष, श्रीमती मिजाजरानो पति रामकुमार सिंह उम्र 45वर्ष, कुमारी सोमवती सिंह पिता भारत सिंह उम्र 14 वर्ष, प्रकाश सिंह पिता हुकुम सिंह 18 वर्ष शामिल है।

Created On :   8 Aug 2023 6:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story