- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सलेहा के गंज में सट्टा खिलाते पकडा...
पन्ना: सलेहा के गंज में सट्टा खिलाते पकडा गया आरोपी

By - Bhaskar Hindi |20 March 2024 12:40 PM
- सलेहा के गंज में सट्टा खिलाते पकडा गया आरोपी
डिजिटल डेस्क, पन्ना। सलेहा थाना पुलिस द्वारा दिनांक १८ मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम गंज में सट्टा पर्ची काटकर सट्टा खिला रहे एक आरोपी को पकडकर कार्यवाही की गई। आरोपी वीरेन्द्र खरे पिता स्वर्गीय महेन्द्र खरे उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम गंज थाना सलेहा अपने घर के सामने बरिया के पेड़ के नीचे बैठकर सट्टा पर्ची काटकर सट्टा खिला रहा था। पकडे गए आरोपी से पुलिस द्वारा सट्टा पर्ची डॉट पेन २३० रूपए नगदी की जप्ती की गई तथा सट्टा अधिनियम की धारा ४(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
यह भी पढ़े -बगैर अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह रोक
Created On : 20 March 2024 12:40 PM
Next Story