भैस चराते वक्त भालू ने किया अधेड़ पर जानलेवा हमला

भैस चराते वक्त भालू ने किया अधेड़ पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना के दहलान चौकी निवासी ४५ वर्षीय विजय सिंह यादव के ऊपर भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया। भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल विजय को उपचार के जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। घटना बीते दिवस शुक्रवार १८ अगस्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय अपनी भैसो को लेकर गांव के समीप जंगल चराने के लिए गया हुआ था। जहां पर अपनी भैंसे चरा रहा था उसी वक्त अचानक पहँुचे भालू ने उस पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों द्वारा उसकी जान बचाई गई। भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल विजय को जिला चिकित्सालय पन्ना ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना संबध वनाधिकारियों द्वारा सूचना मिलने पर जानकारी दी गई तथा घायल के उपचपार तथा नियमानुसार सहायता राशि दिलाए जाने के संबध में कार्यवाही की जा रही है।

Created On :   20 Aug 2023 12:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story