भारतीय मजदूर संघ ने उत्साहपूर्वक मनाया स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने उत्साहपूर्वक मनाया स्थापना दिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज अपना ६८वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया तथा संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की याद किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मजदूर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करते हुए पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विनोद तिवारी ने बताया कि स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी द्वारा जिस समय भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी उस समय साम्यवाद के वैश्विक आकर्षण का बोलबाला था उस परिस्थिति में राष्ट्रीय विचार से प्रेरित शुद्ध भारतीय विचार पर आधारित एक मजदूर आंदोलन की शुरूआत करने तथा अनेक विरोध और अवरोधो की चुनौतियां का सामना करना एक पहाड़ जैसा काम था जिसे दत्तोपंत जी द्वारा श्रृद्धा विश्वास और सतत परिश्रम से पूरा किया। आज भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बडा संगठन है।

इस मौके पर मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की सबसे बडी रीति देश के हित में करेगे काम और लेगें पूरा दाम रही है। राष्ट्रवादी से विचारधारा से ओतप्रोत संगठन राष्ट्र हित व उद्योग हित में एवं मजदूर हित में काम कर रहा है। भारतीय मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र तिवारी हुई। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ से शिवकुमार मिश्रा, सुनील खरे, स्वास्थ्य संघ से सलीम खान, भारतीय मजदूर संघ से जगदीश जडिया, रमाकांत खरे, विनोद शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, इन्द्रकुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, संदीप सेन, राजेश गुप्ता, लखविन्दर सिंह, हेमन्त सिंह, राजेन्द्र सिंह, बलराम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामकिशोर गर्ग तथा आभार प्रदर्शन मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।

Created On :   25 July 2023 5:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story