- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर...
Panna News: अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर चलाया गया सफाई अभियान

- अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर चलाया गया सफाई अभियान
Panna News: अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पन्ना टाइगर रिजर्व में २० मई २०२५ तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ३९ व राजमार्ग क्रमांक ४९ मार्ग पर दोनों ओर सफाई कार्यक्रम किया गया। जिसमें पन्ना टाइगर रिजर्व का स्टॉफ, साहस एनजीओ, एनएमडीसी, जेके सीमेण्ट, जिप्सी मालिक व चालक, गाइड एवं विभिन्न रिसोर्ट के कर्मचारीगण शामिल हुए। सभी लोग मनौर तिराहा टिकिट काउंटर परिसर के प्रांगण में एकत्रित हुए जहां पर क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा जैव विविधता के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद शाम ०४:३० बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक ३९ एवं स्टेट हाईवे क्रमांक ४९ की सफाई का कार्यक्रम विभिन्न टीम बनाकर किया गया। समस्त कचरा साहस एनजीओ के प्रसंस्करण केन्द्र अमझिरिया भेजा गया।
जिसका वजन करते हुए ६५७ किग्रा पाया गया। समस्त स्टॉफ शाम ०६:३० बजे पाण्डवफॉल में एकत्र हुआ व समस्त लोगों को क्षेत्र संचालक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। २२ मई को प्रात: ०६ बजे से १० बजे तक केन नदीं की सफाई का कार्यक्रम सभी परिक्षेत्रों में किया गया। केन नदीं पन्ना टाइगर रिजर्व में ५५ किमी का सफर तय करती है। इस सम्पूर्ण क्षेत्र में नदीं के दोनों किनारों पर प्रात: ही समूहों में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर प्लास्टिक तथा अन्य नॉन बायोडिग्रडेबल वेस्ट एकत्रित किये तथा परिक्षेत्र मुख्यालय पहुंचाया। इस कचरे को भी अमझिरिया के अपशिष्ट प्रबंध इकाई में जमा किया जायेगा। जैव विविधता संरक्षण हेतु यह कार्यक्रम पन्ना टाइगर रिजर्व टीम द्वारा सम्पन्न किया गया।
Created On :   23 May 2025 4:16 PM IST