कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती

कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती

डिजिटल डेस्क, पन्ना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के निवास स्थान पर मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के नायक थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करते हुए पंचायती राज की स्थापना की और इसके पीछे उनका यही उद्देश्य था कि सत्ता का विकेंद्रीकरण हो गांव में ही लोगों के काम मिले उन्हें बेवजह ना भटकना पड़े।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब लोग उनके सपने को साकार करते हुए देश के अंदर सांप्रदायिक ताकतों को ऊपर ना उठने दे। जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पंडित रामकिशोर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पीसीसी मेंबर श्रीकांत पप्पू दीक्षित, पवन जैन, मनीष मिश्रा, दीपक तिवारी, अनीश खान, बृजमोहन यादव, मनोज केसरवानी, मनोज सेन, अक्षय तिवारी, शशिकांत दीक्षित, राकेश शर्मा, वैभव थापक, राज बहादुर पटेल, पुरुषोत्तम जडिया, अक्षय जैन, राजा बाबू पटेल, रवि तिवारी, परमानंद शर्मा, श्रीमती रेनू शर्मा, सत्यम उपाध्याय, नरेंद्र विश्वकर्मा, पूनम मिश्रा, देवकी प्रजापति, अभिषेक चौरसिया, सरदार सिंह यादव, राहत अली, संदीप विश्वकर्मा, श्रीराम शर्मा, मुन्ना बेग, मुन्ना कुशवाहा, जयराम यादव, नत्थू सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Created On :   21 Aug 2023 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story