कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह का शाहनगर आगमन पर हुआ स्वागत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह का शाहनगर आगमन पर हुआ स्वागत

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। कांग्रेस के नवनियुक्त पन्ना जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह शाहनगर पहुंचे। इस दौरान देवरी मार्ग पर स्थित एक स्थानीय गार्डन में सेक्टर एवं मंडलम अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में सभी से जिलाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा संगठित रहकर कार्य करने की बात कही और जो पार्टी के निर्देश हैं उनके आधार पर कार्य करें। इसके बाद बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारा रखे। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में जिला अध्यक्ष के द्वारा स्थानीय मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी शाहनगर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से किसानों को खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराने, विद्युत कटौती बंद करने सहित विभिन्न मांगे रखीं गईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के द्वारा प्रशासन को 8 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।

जिसमें मांगे पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रथम बार नगर आगमन पर समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल तिवारी सहित जनपद पंचायत शाहनगर अध्यक्ष आशीष खरे, शिवकुमार सोनी, गिरधारी लोधी, रईस खान, जीरा बाई एवं समस्त कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Created On :   3 Aug 2023 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story