भारत जोडो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ आज कांग्रेसी करेंगे पदयात्रा

भारत जोडो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ आज कांग्रेसी करेंगे पदयात्रा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा दिनांक ७ सितम्बर २०२२ को भारत जोडो यात्रा की शुरूआत की थी। उसकी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पदयात्रा व भारत जोडो सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा ने बतलाया कि ७ सितम्बर २०२३ को सायंकाल ४ बजे स्थानीय गांधी चौक से पदयात्रा की जायेगी। जिसमें अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव प्रदेश सह प्रभारी सी.पी. मित्तल व जिला प्रभारी जीवन पटेल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। श्री सिंह ने बतलाया कि पदयात्रा शहर का भ्रमण करते हुए अतिििथयों का उद्बोधन होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन विभाग, प्रकोष्ठों के पदािधिकारियों व मण्डल सेक्टर के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यक्र्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Created On :   7 Sep 2023 7:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story