बेटियां बनीं लखपति, विवाह की भी सरकार की जिम्मेदारी: शिवराज सिंह चौहान

बेटियां बनीं लखपति, विवाह की भी सरकार की जिम्मेदारी: शिवराज सिंह चौहान
पन्ना के बनौली कुआंताल में मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में १५१ कन्याओं को दिया आर्शीवाद

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश में जन्म लेने वाली लाखों बेटियां अब तक लाडली लक्ष्मी योजना से लखपति बन चुकीं हैं। बेटियों के विवाह की चिंता करने की भी जरूरत नहीं हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह पर उन्हें ४९ हजार रूपए की नगद राशि देने की व्यवस्था की गई है साथ ही साथ विवाह के आयोजन का खर्चा भी सरकार उठा रही है। उक्ताशय की बात आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध मां कंकाली के दरबार स्थित कुआंताल बनौली में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधे १५१ जोडों को आर्शीवाद प्रदान किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, खजुराहो सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष मध्य प्रदेश भाजपा विष्णुदत्त शर्मा, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, विधानसभा क्षेत्र पवई के विधायक प्रहलाद लोधी, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया, चंद्रभान सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव सहित बडी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ६७ सेवाओं का लाभ लोगों को अभियान के माध्यम से दिया जा रहा है इसका लाभ उठायें। उन्होंने अधिकारियों को मंच से निर्देशित किया कि जनता ही भगवान हैं उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए यह प्रशासन सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पवई विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमीं नहीं आने दी जायेगी। जो भी आवश्यक कार्य होंगे उन्हें प्राथमिकता के साथ कराया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं यहां आकर अभिभूत हूं।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी ने बेटियों के लिए लाडली लक्ष्मी योजना बनाईए जिसमें लाखों बेटिया लखपती बनी है और सरकार ने उनके विवाह का जिम्मा लिया हैं। मुख्यमंत्री विवाह.निकाह योजना प्रदेश में चल रही हैंए इस योजना को देश के अन्य प्रांतों की सरकारों ने भी अनुसरण किया हैं। श्री तोमर ने नव दांपत्य में प्रवेश कर रहे सभी नव दंपतियों को आशीष देते हुए सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कंकाली माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा यहां 151 जोड़ों का विवाह हो रहा हैं मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल रहा हैं। क्षेत्रीय विधायक क्षेत्र के विकास के लिए कर्मठता और प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा विपरीत परिस्थितियों के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। विधायक पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी ने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए क्षेत्र में और विकास कार्यों की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शक्ति दुबे की पांच भाषाओं में भक्ति गीतों की सीडी का विमोचन भी किया।

मां कंकाली की पूजा कर सीएम ने प्रदेश की समृद्धि का मांगा आर्शीवाद

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनोली में प्रसिद्ध मंदिर में मां कंकाली के दर्शन एवं पूजन अर्चन कर मां की आरती उतारी और प्रदेश की खुशहाली, समृद्वि और संपन्नता के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने मां कंकाली के दर्शन उपरांत बाहर मंदिर परिसर में खड़े ग्रामवासियों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने विभिन्न लोगों से आवेदन लिए एवं अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद थे।

Created On :   23 May 2023 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story