पन्ना: सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पर निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित

सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पर निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित
  • १२ अप्रैल को भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल से प्राप्त निर्देश अनुसार
  • सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पर निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आज १२ अप्रैल को भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल से प्राप्त निर्देश अनुसार सडक़ यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात संस्था में गठित बीआईएस क्लब के सदस्यों के द्वारा सडक यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली विषय पर निबंध लेख किया गया। निबंध लेखन हेतु प्रतिभागियों को 45 मिनट का समय दिया गया। निबंध लेखन उपरांत लिखे गये निबंध का परीक्षण किया गया तथा प्रतिभागियों में से क्रमश: प्रथम स्थान सुश्री आशिया नाजमीन, द्वितीय स्थान आबिद अली खान, तृतीय स्थान विवेक साहू तथा चतुर्थ स्थान पर सचिन सेन रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को नगद पुरुस्कार संस्था प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े -व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का निरीक्षण, 5 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

कार्यक्रम समन्वयक संस्था की सुश्री शिवांगी जैन तथा हरगोविंद कुर्मी रहे तथा कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था के मेंटर श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उदबोधन संस्था प्राचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा दिया गया। इस दौरान संस्था के अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से राकेश द्विवेदी, हरीश पाठक, देबब्रत चतुर्वेदी, ब्रजेश त्रिपाठी, मूलचंद सिंह तथा समस्त संस्था स्टाफ एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -दस्तावेज प्राप्त करने के लिए 15 दिवस के भीतर करें आवेदन, जिला चिकित्सालय के पुराने दस्तावेजों का किया जायेगा विनिष्टिीकरण

Created On :   13 April 2024 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story