Panna News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हर कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है: भूपेन्द्र राहुल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हर कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है: भूपेन्द्र राहुल
  • कांग्रेस पार्टी के पन्ना जिला सह प्रभारी भूपेन्द्र राहुल
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हर कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है: भूपेन्द्र राहुल

Panna News: कांग्रेस पार्टी के पन्ना जिला सह प्रभारी भूपेन्द्र राहुल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह ने जिला मुख्यालय में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए फर्जी प्रकरण लगाए जा रहे हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रष्ट एवं अराजक सरकार की रणनीति से डरने वाले नहीं है। गत दिवस कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना में फर्जी प्रकरण दर्ज कराया गया।

जिसको लेकर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों ने संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के साथ खड़ा है तथा जुल्म कर रही भाजपा की सरकार के खिलाफ लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी ज्ञात हो की अशोकनगर जिले के मुंगावली में कुछ दबंगों द्वारा गरीबों के साथ मारपीट की गई थी तथा उन्हें मानव मल खिलाने की घटना सामने आई थी। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीडित परिवार से मिलने गए थे तथा उन्हें हर संभव मदद देने की बात कही थी जिसको लेकर भाजपा की सरकार अपने कृत्य दबाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर फर्जी मामला दर्ज कराया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Created On :   1 July 2025 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story