Panna News: जल गंगा संवर्धन अभियान पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई

जल गंगा संवर्धन अभियान पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई
  • महाराजा छत्रसाल जयंती के उपलक्ष्य में पॉलीटेक्निक ग्राउण्ड पन्ना में
  • जल गंगा संवर्धन अभियान पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई

Panna News: महाराजा छत्रसाल जयंती के उपलक्ष्य में पॉलीटेक्निक ग्राउण्ड पन्ना में नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में जिला पंचायत पन्ना द्वारा जल गंगा अभियान पर केन्द्रित प्रदर्शनी जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी के निर्देशन में लगाई गई। आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अतिथिगणों द्वारा अवलोकन किया गया। आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न कार्याे के छायचित्रों का प्रदर्शन किया गया जिसके माध्यम से विशेषत: अभियान अंतर्गत खेत तालाब योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के बने खेत तालाबो में पानी निकलने और इससे चलते किसानों को होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी समाहित की गई। प्रदर्शनी में जल संरक्षण से संबंधित जिले में हुए कार्याे और कार्यक्रमो को भी प्रदश्र्शित किया गया।

Created On :   31 May 2025 12:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story