पूर्व मंत्री का शाहनगर में हुआ स्वागत

पूर्व मंत्री का शाहनगर में हुआ स्वागत

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े आगामी २२ अगस्त को बुंदेलखण्ड के सागर जिले में पहँुच कर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करेगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर पन्ना जिले में की जाने वाली तैयारियों को लेकर गत दिवस मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता लखन घनघौरिया व पार्टी के पन्ना जिला प्रभारी जीवन लाल पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक के लिए शाहनगर होते हुए पन्ना जा रहे थे। पूर्व मंत्री के शाहनगर से गुजरने की जानकारी मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष खरे के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैण्ड शाहनगर में बैंड बाजे के साथ पटाखे फोडकर माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया गया।

Created On :   20 Aug 2023 6:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story