हरदुआ गोलीकाण्ड: मृत पूरन यादव के परिजनों को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहुंचाई सहायता राशि

मृत पूरन यादव के परिजनों को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहुंचाई सहायता राशि
मृत पूरन यादव के परिजनों को यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहुंचाई सहायता राशि

डिजिटल डेस्क, पन्ना। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के दौरान पन्ना जिले के अजयगढ में आयोजित सभा में पन्ना कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरदुआ में हुए गोलीकाण्ड में जान गंवाने वाले पटी बजरिया निवासी पूरन सिंह यादव के परिवार को ४ लाख २५ हजार रूपए और घायलों को २५-२५ हजार रूपए सहायता राशि देने का वादा किया गया था। श्री यादव के द्वारा अपना वादा पूरा करते हुए मृतक के परिजनों और घायलों को सहायता राशि के चैक भेजे गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष पन्ना दशरथ सिंह यादव, राम सिंह यादव जिमींदार, बाबूलाल यादव, अरविन्द सिंह यादव, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव, कंधी यादव, प्रताप यादव, बाला लोधी सरपंच उमरी, पूर्व सरपंच कल्याण सिंह यादव के साथ पीडितों के गृह ग्राम पटी पहुंचकर मृतक की पत्नी कस्तूरीबाई यादव को ४ लाख २५ हजार और घायल राघवेन्द्र यादव, प्रताप यादव, लखन सिंह यादव, भरत यादव, आनंद सिंह यादव, जीतेन्द्र यादव व संजीव यादव को २५-२५ हजार रूपए के चैक प्रदान किये। पीडित परिजनों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया है।

यह भी पढ़े -जिला बदर का आरोपी अवैध शराब बेंचते गिरफ्तार

Created On :   17 March 2024 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story