पन्ना: सलेहा में निकली गई भगवान श्रीराम की संदेश यात्रा

सलेहा में निकली गई भगवान श्रीराम की संदेश यात्रा
  • हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि तथा रामनवमी की तैयारियां सलेहा नगर
  • सलेहा में निकली गई भगवान श्रीराम की संदेश यात्रा

डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि तथा रामनवमी की तैयारियां सलेहा नगर तथा क्षेत्र में जोरों से चल रही है। सलेहा नगर को भगवा पताका, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग तथा तोरणद्वार बनाकर नगर को आकर्षक ढंग से सजाकर रामनवमी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संदेश सलेहा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में पहुंचाने तथा वहां के लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए ग्रामों में जाकर बैठकों का आयोजन कर उन्हें जागृत किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण पत्र एवं हल्दी चावल दिया गया। इस कार्यक्रम को और अधिक रोचक ढंग से मनाने के लिए 13 अप्रैल 2024 को काफी संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में भगवा पताका लगाकर श्रीराम के नारे का उद्घोष करते हुए वाहन यात्रा गंज से सलेहा, कटरा, नयागांव, पटना तमोली, छिजोरा, धरवारा आदि ग्रामों में निकाली गई।

यह भी पढ़े -सड़क यातायात सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पर निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित

संदेश यात्रा का समापन निरंकार आश्रम में भगवान की आरती एवं पूजन के साथ किया गया। जिसमें समस्त हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों तथा ग्रामवासियों ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सहभागिता निभाई। 18 अप्रैल को सलेहा नगर में विशाल भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली जानी है जिसमें सभी लोग कार्यक्रम मे उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई। आज की इस वाहन रैली में चार पहिया, दोपहिया वाहन सुचारु रुप से जन जागरण करते हुए रैली निकाली गई। जिसने भी इस रैली को देखा और उनके कार्य की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने को कहा। इस रैली का मार्गदर्शन नगर तथा क्षेत्र के प्रबुद्धजन, व्यापारी, समाज सेवी, जनप्रतिनिधियों तथा युवाओं के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

यह भी पढ़े -व्यय प्रेक्षक द्वारा किया गया अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का निरीक्षण, 5 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Created On :   14 April 2024 4:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story