- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कृष्ण जन्मोत्सव पर मटकी फोड़...
सलेहा: कृष्ण जन्मोत्सव पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
By - Sanjana Namdev |9 Sep 2023 8:08 AM GMT
डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज दूसरे दिन सलेहा के समीपी गंज ग्राम में हर वर्ष की तरह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सलेहा-नागौद सडक़ मार्ग स्थित हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में ३० फिट से अधिक ऊँचाई पर मटकी बांधी गई। जिसको फोडऩे को लेकर गांव की टीमों में उत्साह दिखाई दिया। मटकी फोडऩे वाली टीम को नगद राशि पुरूस्कार के रूप में प्रदान की गई। युवा नंगवशी संगठन के अध्यक्ष विक्रांत चौरसिया ने बताया कि यह आयोजन युवा को जोडऩे और सनातन की पंरम्परा के पालन हेतु किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन नगवंशी संगठन सलेहा के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
Created On :   9 Sep 2023 8:04 AM GMT
Next Story