पन्ना: केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबध में पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबध में पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबध में पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
  • बैठक के दौरान क्षेत्र संचालक उपस्थित रहे

डिजिटल डेस्क, पन्ना। केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबध में २८ मार्च को पन्ना टाइगर रिजर्व कार्यालय में भोपाल से पन्ना प्रवास पर आए एच.एस. मोहन्ता अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भू-प्रबंधक की अध्यक्षता में केन बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में प्रभावित ६०१७ हेक्टेयर भूमि के बदले प्राप्त होने वाली भूमि की अधिसूचना जारी करने के संबध में प्रगति की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, वन मण्डलाधिकारी उत्तर व दक्षिण वनमण्डल एवं उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उपस्थित रहे। इसी क्रम में २९ मार्च को कमिश्नर सागर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जल संसाधन, राजस्व एवं वन विभाग के समन्वय एवं डूब क्षेत्र की प्रभावित भूमि के बदले प्राप्त होने वाली भूमि की अधिसूचना जारी कराने के संबध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा, उपसंचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में प्रारंभ होगी द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया

Created On :   30 March 2024 7:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story