- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मूलचंद सिंह सहायक ग्रेड-३ के पद से...
Panna News: मूलचंद सिंह सहायक ग्रेड-३ के पद से हुए सेवानिवृत्त

- शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज पन्ना
- मूलचंद सिंह सहायक ग्रेड-३ के पद से हुए सेवानिवृत्त
Panna News: शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज पन्ना में सहायक ग्रेड-३ के पद पर पदस्थ मूलचंद्र सिंह अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज ३१ मई २०२५ को अपरान्ह में सेवा से विधिवत रूप से सेवानिवृत्त हो गए। श्री सिंह की सेवानिवृत्ति पर संस्था के प्राचार्य अरविन्द कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मूलचंद्र सिंह ने अपने दीर्घकाल सेवा काल निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ संस्थान में अपनी सेवायें दीं गई। विभागध्यक्ष उत्कर्ष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यालयीन कार्याे में दक्षता समयबद्धता एवं सहयोग पूर्ण व्यवहार के लिए प्रशंसा के पात्र रहे हैं उनके योगदान को महाविद्यलय परिवार सदैव स्मरण करेगा। विदाई कार्यक्रम में सेवा निवृत्त मूलचंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा कहा कि संस्थान निरंतर प्रगति करें। समारोह में संस्था प्राचार्य अरविन्द कुमार त्रिपाठी द्वारा श्री सिंह को शाल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम लैब तकनीशियन राकेश कुमार द्विवेदी, देवव्रत चतुर्वेदी, हरीश कुमार पाठक, सेवानिवृत्त लेखापाल राघवेन्द्र खरे, सहायक ग्रेड-३ शिवम चौबे अतिथि व्याख्याता अंशुमान रेले, श्रीमती शिवाांगी जैन, चतुर्थ श्रेणी अशोक पाण्डेय, ओम प्रकाश, जीतेन्द्र बाल्मीक, बुद्ध सेन वर्मा सुनील बाल्मीक, कल्लू बाल्मीक, चमन विश्वकर्मा, तारचंद आदि ने श्री सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी एवं स्वस्थ्य सुखद एवं सक्रिय भविष्य की मंगलकामनाये की गईं।
Created On :   1 Jun 2025 5:48 PM IST