Panna News: 785.89 लाख की लागत से बनेगी छ: किमी लंबी देवगांव-सलैया सड़क़, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमिपूजन

785.89 लाख की लागत से बनेगी छ: किमी लंबी देवगांव-सलैया सड़क़, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमिपूजन
लोक निर्माण विभाग संभाग पन्ना के अंतर्गत देवगांव से सलैया व्हाया बरियारपुर कुर्मियान, रानीपुर मार्ग लगभग 6 किमी के बहुप्रतीक्षित सडक़ निर्माण कार्य का रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Panna News: लोक निर्माण विभाग संभाग पन्ना के अंतर्गत देवगांव से सलैया व्हाया बरियारपुर कुर्मियान, रानीपुर मार्ग लगभग 6 किमी के बहुप्रतीक्षित सडक़ निर्माण कार्य का रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 785.89 लाख की लागत से तैयार होने जा रही इस महत्वपूर्ण सडक़ परियोजना का शुभारंभ पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना, नारियल फोडक़र भूमि पूजन कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे एक जनआस्था और विकास के उत्सव का रूप दे दिया। इस दौरान विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भूमिपूजन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि यह सडक़ केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास की नई धुरी बनेगीं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव को जोडने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और अब विकास योजनायें कागजों से निकलकर धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहीं हैं। विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो चुके हैं अनेक निर्माणाधीन हैं और कई अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में प्रतिभाशाली बच्चों का जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उनका सम्मान किया गया तथा क्षेत्र के बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, अशोक गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जनआभार के साथ हुआ।


Created On :   27 April 2026 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story