Panna News: मोहन्द्रा रेंज में वन भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण, १.५ हेक्टेयर वन भूमि प्रशिक्षु आईएफएस ने कराई अतिक्रमण मुक्त, रोकथाम हेतु कराया ट्रेंच निर्माण

मोहन्द्रा रेंज में वन भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण, १.५ हेक्टेयर वन भूमि प्रशिक्षु आईएफएस ने कराई अतिक्रमण मुक्त, रोकथाम हेतु कराया ट्रेंच निर्माण
दक्षिण पन्ना वनमण्डल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अम्हा बीट में एक प्रभावी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

Panna News: दक्षिण पन्ना वनमण्डल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के सुरक्षित आवास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अम्हा बीट में एक प्रभावी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस कार्यवाही में लगभग १.५ हेक्टेयर वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद मौके पर कार्रवाई की गई। भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वन सीमा पर गहरी खाई ट्रेंच खोदने का कार्य भी किया गया है। अतिक्रमणकारी द्वारा कब्जे के संबंध में कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत करने में असफल रहने के उपरांत संबंधित के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिक वन अपराध रिपोर्ट दर्ज किया गया है। यह संपूर्ण अभियान प्रशिक्षु आईएफएस एवं प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी पंकज चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

इनके द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

इस अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही में उपपरिक्षेत्राधिकारी नृपाल सिंह, देवी प्रसाद, प्रकाश गुप्ता एवं भानु प्रताप सहित वन रक्षक अरविंद विश्वकर्मा, गोविंद प्रजापति, अजय प्रताप, जगदीश अहिरवार, संगीता अहिरवार, रश्मि अहिरवार, अभिनव पाण्डेय, राम कृपाल, हरिशंकर अहिरवार, राजू अहिरवार, अजय सिंह, जयप्रकाश नारायण दुबे, प्रकाश प्रजापति, गौरव दीक्षित, राकेश यादव, राजबहादुर सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम की तत्परता और समन्वित प्रयास से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी।


Created On :   27 April 2026 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story