- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला...
Panna News: कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक

Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में गत शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस मौके पर जिले में व्यवस्थित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था एवं प्रबंधन सहित सडक़ दुर्घटनाओं पर रोकथाम के दृष्टिगत आवश्यक उपायों पर चर्चा कर वांछित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विभिन्न चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के मद्देनजर रोड एजेंसी को गति सीमा बोर्ड, रम्बल ट्रीप, ब्रेकर, सांकेतिक बोर्ड, रोड मार्किंग इत्यादि के कार्य प्राथमिकता से समय सीमा में सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर जिला अस्पताल के निकट लापरवाह दुकानदारों के विरूद्ध सतत् कार्यवाही एवं सामग्री जब्ती सहित श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण एवं परिसर पहुंच मार्ग की सुचारू यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत भी जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती परमार ने नेशनल हाईवे 39 पन्ना-छतरपुर मार्ग पर डायमंड चौराहा से मनौर ढाबा तक की क्षतिग्रस्त सडक़ के मरम्मत सहित विभिन्न स्थानों पर गति सीमा नियंत्रण के लिए मापदण्ड अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाने, भैरव घाटी में रोड कॉर्नर पर फिलिंग कार्य, सतत् पेट्रोलिंग तथा पन्ना नगर में रविवारीय बाजार के दिवस निर्धारित क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध एवं पार्किंग स्थल चिन्हांकित कराने, क्रेन की व्यवस्था व सडकों से निराश्रित गौवंश को उपयुक्त स्थल पर विस्थापित करने के लिए भी कहा। साथ ही मड़ला घाटी क्षेत्र के लगभग तीन किमी के नेटवर्कविहीन सडक क्षेत्र में कैमरा एवं सोलर लाइट की व्यवस्था के दृष्टिगत प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर द्वारा शहर की बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर आशीष लॉज के पास ऑटो स्टैंड की स्थापना तथा सुविधा एवं आवश्यकता मुताबिक शहर के चारों कोनों पर भी ई रिक्शा स्टैंड का स्थल चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार सहित आरटीओ सुनील शुक्ला, सीएमओ उमाशंकर मिश्रा, एनएचए पीडब्ल्यूडी एवं एमपीआरडीसी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -मेधावी बेटी मैरिट से वंचित, आतंरिक मूल्याकंन और प्रेक्टिकल अंक कटौती ने तोड़ा सपना
Created On :   27 April 2026 4:40 PM IST













