- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संघ की जन गोष्ठी में पंच परिवर्तन...
Panna News: संघ की जन गोष्ठी में पंच परिवर्तन का संदेश, शताब्दी वर्ष पर समाज जागरण का आव्हान

Panna News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 26 अप्रैल 2026 को पन्ना नगर के टाउन हॉल में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंच पर उपस्थित जिला संघचालक रुद्रप्रताप यादव एवं मुख्य वक्ता क्षेत्र सह कार्यवाह हेमन्त मुक्तिबोध ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी और तब से लेकर आज तक संघ ने अनेक चुनौतियों और आरोपों के बावजूद निरंतर समाज सेवा का कार्य किया है। मुख्य वक्ता हेमन्त मुक्तिबोध ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन की अवधारणा को विस्तार से समझाया।
उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन मूल्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने और समाज को संगठित करने का आव्हान करते हुए कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक ईमानदारी के साथ श्पंच परिवर्तन को अपने जीवन में उतार ले तो भारत निश्चित ही एक शक्तिशाली, सशक्त और पुन: विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के प्रश्नों का संतोष जनक समाधान भी किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, समाजसेवी व मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर श्रीमति दिव्या शर्मा के द्वारा वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार प्रदर्शन डॉ. राकेश सोनी द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
Created On :   27 April 2026 4:26 PM IST














