Panna News: वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर लगाया विधिक साक्षरता शिविर

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर लगाया विधिक साक्षरता शिविर
पन्ना शहर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का गत दिवस न्यायिक मजिस्ट्रेट बिन्दु पटेल, व्यवहार न्यायाधीश राजकुमार गौड एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

Panna News: पन्ना शहर में संचालित वन स्टॉप सेंटर का गत दिवस न्यायिक मजिस्ट्रेट बिन्दु पटेल, व्यवहार न्यायाधीश राजकुमार गौड एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर विधिक साक्षरता शिविर के जरिए उपस्थित महिलाओं को विभिन्न विधिक प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशासक कविता पाण्डेय ने सेंटर के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने विधिक अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया। शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सखी केन्द्र में उपस्थित वर्कर्स, महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।


Created On :   27 April 2026 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story