Panna News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में यूजर पर एफआईआर दर्ज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में यूजर पर एफआईआर दर्ज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पन्ना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव की शिकायत पर सचिन मौर्य नामक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Panna News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पन्ना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव की शिकायत पर सचिन मौर्य नामक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपने एक्स हैंडल से गृह मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और एक महिला की तस्वीर साझा कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 352, 353(२), 356(१) और 196(१) के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए सख्त सजा की मांग की है।


Created On :   27 April 2026 4:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story