Panna News: हार्डवेयर की दुकान पर गिरा पुराना पेड़

हार्डवेयर की दुकान पर गिरा पुराना पेड़
पन्ना जिले के अजयगढ कस्बा मुख्यालय में एक हार्डवेयर की दुकान के सामने लगा पुराना पेड़ भरभराकर अचानक गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत इस बात की रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था।

Panna News: पन्ना जिले के अजयगढ कस्बा मुख्यालय में एक हार्डवेयर की दुकान के सामने लगा पुराना पेड़ भरभराकर अचानक गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत इस बात की रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था दुकानदार पूरन विश्वकर्मा ने बताया कि यह पेड़ काफी पुराना और ख्रोखला हो चुका था जो अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गया। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत और अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार का आरोप है कि पेड़ काफी समय से जर्जर हालत में था और उसकी शिकायत की गई थी परंतु कोई कार्यवाही नही हुई।

पेड़ के गिर जाने से बिजली की लाइन भी प्रभावित हुई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत कंपनी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिजली के तारों से होने वाले किसी भी अन्य खतरे को रोकने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में सार्वजनिक स्थानों पर कई पेड़ है जो कि खतरा बने हुए है नगर परिषद की जिम्मेदारी होती है कि इस तरह के जर्जर पुराने पेड़ो का सर्वे कर हटाया जाये।


Created On :   27 April 2026 4:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story