- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्राम पंचायत गहरा के पनारी में...
Panna News: ग्राम पंचायत गहरा के पनारी में गहराया जल सकंट, सूखे हैण्डपम्प

Panna News: पन्ना जिले की जनपद पंचायत पन्ना अंतर्गत ग्राम पंचायत गहरा के ग्राम पनारी मेें जल सकंट गहरा गया है। ग्रामवासियों की पेयजल व्यवस्था के लिए जो दो हैण्डपम्प लगे हुए है वह दोनों हैण्डपम्प करीब एक माह से ड्राई हो चुके है। हैण्डपम्पों से बूंद भर पानी नहीं निकल रहा है। गांव में न तो सरकारी कुंआ है और न ही निजी कुंए है जिसके चलते ग्रामीणों को पानी की भीषण समस्या का सामना करना पड रहा है गांव में पानी नही होने के चलते लोग करीब डेढ़ सेे दो किलोमीटर दूर जंगल स्थित नाले की झिरिया से पानी लाने के लिए मजबूर है और पड रही इस भीषण गर्मी जहां तापमान आग उगल रहा है ग्रामीणों को पेयजल और निस्तार की जरूरत पूरी करते हुए जंगली रास्ते से झिरिया जिसे लोग स्थानीय स्तर पर पनघटा कहते है वहां से पानी ला रहे हैं पानी की ही व्यवस्था में ग्रामीणों का अधिकांश समय लग रहा है और इसके चलते गांव में रहने वाले ग्रामीण मजदूर मजदूरी नहीं कर पा रहे है और इसके चलते पानी के साथ ही आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड रहा है।
जंगली रास्ते में वन्यप्राणियोंं का खतरा
पनारी से करीब दो किलोमीटर दूर पनघटा जहां से इस समय ग्रामीण पानी ला रहे है वह जंगल के अंदर स्थित है और रास्ता भी जंगल से जाने वाला ऊबड़-खाबड़ है। वन्यप्राणियों की मौजूदगी इस क्षेत्र में हमेशा बनी रहती है और इससे ग्रामीणों का खतरा भी बना हुआ है करीब छह माह पहले रविन्द्र सिंह नामक एक ग्रामीण का सामना एक बाघ से हो गया था जिसने पेड़ पर चढक़र अपनी जान बचाई थी। बाघ के अलावा हिसंक दूसरे प्राणी भालू और जंगली सुअर भी इस क्षेत्र में देखे जा सकते है। महिलाए और छोटे- छोटे बच्चे भी इसी जंगली रास्ते को तय कर पनघटा से पानी लाने के लिए मजबूर है शाम ढलने के बाद और सूर्य उदय से पहले गांव के लोग जब पानी भरने के लिए जाते है तो उस समय खतरा और अधिक बढ जाता है।
गांव में बिजली की सप्लाई भी बंद
पनारी ग्राम जो कि पन्ना जिले का दूरस्थ जंगली क्षेत्र वाला गांव है यहां पर बिजली की भी समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। काफी समय से बिजली की सप्लाई गांव में बंद है और लोग भीषण गर्मी में परेशान है। रात में गांव में अंधेरा छा जाता है। लोगों का कहना है बिजली सप्लाई बंद होने से गांव से १५ किलोमीटर दूर बृजपुर तक गेहूं पिसाने और मोबाइल चार्ज के लिए जाना पड रहा है।
इनका कहना है
गांव में पानी की समस्या है ग्राम पंचायत पनारी गांव में एक कुंआ खुदवा रही है कुंआ खुदने से पानी की समस्या का समाधान हो जायेगा।
अरविंद मिश्रा, सचिव ग्राम पंचायत पनारी
Created On :   27 April 2026 4:21 PM IST














