- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मेधावी बेटी मैरिट से वंचित, आतंरिक...
Panna News: मेधावी बेटी मैरिट से वंचित, आतंरिक मूल्याकंन और प्रेक्टिकल अंक कटौती ने तोड़ा सपना

Panna News: देवेंद्रनगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाली मेधावी छात्रा प्राची तिवारी का बोर्ड मेरिट में आने का सपना शिक्षकों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के प्रैक्टिकल अंकों में की गई कटौती से चूर हो गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण प्राची ने इससे दुखित होकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री सहित स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत की है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षकों ने भेदभावपूर्वक उसके प्रायोगिक, आंतरिक मूल्यांकन के अंक कम दिए।
यह भी पढ़े -785.89 लाख की लागत से बनेगी छ: किमी लंबी देवगांव-सलैया सड़क़, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमिपूजन
अवगत हो कि कक्षा दसवीं के सभी छह विषयों में कुल 100 अंकों में थ्योरी के 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन व प्रैक्टिकल के 25 अंक निर्धारित हैं। बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेस्ट.फाइव पांच विषयों के आधार पर घोषित किया जाता है। प्राची को थ्योरी प्रश्नपत्रों में हिंदी में 71, अंग्रेजी में 70, संस्कृत में 72, गणित में 75, विज्ञान में 71 तथा सामाजिक विज्ञान में 68 अंक मिले। वहीं प्रायोगिक आंतरिक मूल्यांकन के 25 अंकों में हिंदी में 19 अंग्रेजी में 18 संस्कृत में 19, गणित में 16, विज्ञान में 25 तथा सामाजिक विज्ञान में 19 अंक दिए गए। छात्रा का कहना है कि परीक्षा परिणाम में उससे कमजोर प्रदर्शन करने वाली अन्य छात्राओं को प्रैक्टिकल आंतरिक मूल्यांकन में 24 से २5 अंक तक दिए गए जबकि उसके कुल 25-27 अंक कट गए। इससे वह मेरिट सूची से वंचित हो गई।
यह भी पढ़े -मोहन्द्रा रेंज में वन भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण, १.५ हेक्टेयर वन भूमि प्रशिक्षु आईएफएस ने कराई अतिक्रमण मुक्त, रोकथाम हेतु कराया ट्रेंच निर्माण
निष्पक्षता के लिए कार्यवाही की मांग
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर की मेधावी छात्रा प्राची तिवारी पिता कृष्ण कुमार तिवारी निवासी भटहर मेघा द्वारा प्रेषित शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय के दो शिक्षकों मुकेश खरे और फहीम खान द्वारा प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन अंकों में नाराजगी के आधार पर भेदभावपूर्ण कटौती की गई है। इस प्रकार की कार्यवाही से वह अत्यंत दुखित हैं। यदि उन्हें उनकी प्रतिभा एवं सतत प्रदर्शन के आधार पर उचित अंक प्रदान किए जाते तो वह मेरिट सूची में सम्मिलित होतीं। ऐसी स्थिति भविष्य में न हो इसके लिए तत्काल कार्यवाही की जाए ताकि प्राची तिवारी की भांति भविष्य में किसी अन्य विद्यार्थी को भेदभाव का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़े -मोहन्द्रा रेंज में वन भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण, १.५ हेक्टेयर वन भूमि प्रशिक्षु आईएफएस ने कराई अतिक्रमण मुक्त, रोकथाम हेतु कराया ट्रेंच निर्माण
इनका कहना है
छात्रा को विज्ञान विषय के प्रैक्टिकल में २५ में से २५ अंक प्राप्त हुए है शेष पांच विषयों में आंतरिक मूल्याकंन के अंक प्रदान करने की निर्धारित प्रक्रिया है जिसमें कुल २५ अंक निर्धारित है उसमें त्रैमासिक व अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों के ५-५ प्रतिशत और प्रोजेक्ट वर्क के १५ अंक निर्धारित है जो कि विषय शिक्षकों द्वारा प्रदान किए जाते है। छात्रा ने जिन दो शिक्षकों की कम अंक दिए जाने के सबंध में शिकायत की है उसके संबंध में उसने पूर्व में कभी भी शिकायत नहीं की थी यदि समय पर शिकायत होती तो उस पर जांच कर जो भी उचित कार्यवाही होती की जा सकती थी।
राजेश कुमार रैकवार
प्राचार्य शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय देवेन्द्रनगर
Created On :   27 April 2026 4:08 PM IST












