- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा नेता संजय नगायच बने म.प्र....
Panna News: भाजपा नेता संजय नगायच बने म.प्र. वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष

Panna News: मध्य प्रदेश शासन ने पन्ना जिले के कद्दावर भाजपा नेता और पन्ना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष संजय नगायच को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
तीन वर्ष का होगा कार्यकाल
विभाग के उपसचिव बी.के. चंदेल द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार संजय नगायच को कार्पोरेशन के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष अथवा आगामी आदेश जो भी पूर्व हो तक के लिए प्रभावी रहेगी।
यह भी पढ़े -मोहन्द्रा रेंज में वन भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण, १.५ हेक्टेयर वन भूमि प्रशिक्षु आईएफएस ने कराई अतिक्रमण मुक्त, रोकथाम हेतु कराया ट्रेंच निर्माण
नेतृत्व के प्रति जताया आभार
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संजय नगायच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
संजय नगायच की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही पन्ना सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे पन्ना जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय नेताओं का मानना है कि श्री नगायच के अनुभव का लाभ प्रदेश के लॉजिस्टिक्स और भंडारण क्षेत्र को मिलेगा।
इनका कहना है
मुझ पर जो विश्वास जताया गया है वह मेरे लिए गौरव और सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा उत्तरदायित्व भी है। यह नियुक्ति मेरे लिए केवल एक पद नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की सेवा करने का एक पवित्र अवसर है। मैं संगठन और सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूँगा।
संजय नगायच, नव नियुक्त अध्यक्ष
Created On :   27 April 2026 3:54 PM IST














