- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय...
Panna News: प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्ति हेतु लगाई गई प्रदर्शनी

Panna News: पिछले करीब 6 दिनों से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना की ओर से छत्रसाल पार्क में आध्यात्मिक चरित्र निर्माण व नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बहिन जी ने सभी को चित्रों के माध्यम से समझाते हुए कहा कि हम अपने इतने अनमोल जीवन को नशे में बर्बाद ना करें सभी को नशे से नुकसान एवं छोडऩे की विधि बताई कुछ समय रोज ध्यान मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करें जिससे हमारी आंतरिक शक्तियों का विकास होता है और हर प्रकार के नशे से बुराइयों से हम मुक्त हो जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अगर हम हर रोज 200 रुपये नशे में नष्ट करते हैं तो एक महीने में 6000 रुपये खर्च हो जाते हैं जो हमारे तन एवं परिवार सहित सभी समस्याओं का कारण बन जाता है नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं परिवार समाज एवं पूरे विश्व को क्षति पहुंचाता है इसलिए आज सभी नशे को छोडऩे की प्रतिज्ञा लें। सभी ने संकल्प पत्र भरकर नशा छोडऩे की प्रतिज्ञा की।
Created On :   27 April 2026 3:38 PM IST














