Panna News: तालाब में डूबने से १४ वर्षीय बालक की मौत, तीन घंटे के बाद मिला शव

तालाब में डूबने से १४ वर्षीय बालक की मौत, तीन घंटे के बाद मिला शव
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सप्तइया स्थित तालाब में एक १४ वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक विकास उर्फ विक्कू आहिरवार पिता सरमन अहिरवार निवासी ग्राम सुनवानी अपने ननिहाल में पिता के साथ एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था।

Panna News: पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सप्तइया स्थित तालाब में एक १४ वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक विकास उर्फ विक्कू आहिरवार पिता सरमन अहिरवार निवासी ग्राम सुनवानी अपने ननिहाल में पिता के साथ एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास आज रविवार को दोपहर अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था नहाते समय गहराई का अनुमान न होने के कारण वह पानी में डूबने लगा उस समय वहां पर मौजूद पिता सरमन अहिरवार ने यह देखा तो उसने बच्चे को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी किन्तु उन्हें तैरना नही आता था वह भी पानी में डूबने लगे।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सरमन अहिरवार को बाहर निकाल लिया किन्तु इस दौरान विकास पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल ११२ और अमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीआरएफ प्रभारी सतपाल जैन के साथ पांच सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और तालाब में डूबे बालक की तलाशी के लिए सर्चिंग आपरेशन शुरू किया गया करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद टीम को सफलता मिली और बालक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा जांच की जा रही है।


Created On :   27 April 2026 4:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story