Panna News: छ: परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

छ: परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 जिला मुख्यालय पन्ना के ०6 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

Panna News: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 जिला मुख्यालय पन्ना के ०6 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। आयोग के निर्देश मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। उडऩदस्ता दल के गठन सहित परीक्षा संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को जिला कलेक्टर द्वारा आवश्यक दायित्व भी सौंपे गए थे। पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में संपन्न हुई। समस्त केन्द्रों पर कुल 1765 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में 1406 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 359 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय सत्र में दोपहर 2:15 बजे से अपरान्ह 4:15 बजे तक सामान्य अभिरूचि परीक्षण के प्रश्न पत्र में 1396 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 369 अनुपस्थित रहे।


Created On :   27 April 2026 4:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story