- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गौ सम्मान दिवस को लेकर तैयारियां...
Panna News: गौ सम्मान दिवस को लेकर तैयारियां शुरू

Panna News: भारतवर्ष में संतो के मार्गदर्शन में गौ माता की सेवा सुरक्षा सम्मान हेतु निष्काम भाव से चलाया जा रहा अभियान गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण दिनांक 27 अप्रैल 2026 को भारत की प्रत्येक तहसील पर गौर सम्मान दिवस मनाया जाएगा। यह अभियान मुख्यत: वृषभदेव नीलमणि नंदी महाराज की अध्यक्षता एवं गौ माता के संरक्षण में प्रारंभ किया गया है उक्त अभियान को लेकर पन्ना शहर में भी दिनांक २५ अप्रैल २०२६ को कार्य के रूपरेखा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया है। दिनांक २६ अप्रैल को नगर में अभियान का प्रचार-प्रसार पोस्टर बैनर, वाहन रैली इत्यादि से जनजागृति हेतु किया जाएगा।
यह भी पढ़े -हौसलों की उड़ान को नहीं रोक पाई तंगहाली, बिना कोचिंग के योगिता ने हाईस्कूल परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत देश के हर कोने से गौ माता को राष्ट्रमाता बनाए जाने, संपूर्ण भारत में को हत्या पर रोक लगाए जाने तथा उसको लेकर केंद्रीय कानून बनाए जाने जैसी कई मांगों को लेकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को देने हेतु दिनांक २७ अप्रैल २०२६ को सुबह 10 बजे भजन संकीर्तन करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी को सौंपेंगे। अभियान में राजस्थान से पधारे संत आनंद गोपाल सरस्वती ने पन्ना की समस्त धर्मप्रेमी जनता को शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।
Created On :   27 April 2026 3:46 PM IST













