Panna News: गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
गायत्री शक्तिपीठ देवेंद्रनगर, पन्ना एवं अजयगढ़ के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में उपज जोन प्रभारी की विशेष उपस्थिति रही।

Panna News: गायत्री शक्तिपीठ देवेंद्रनगर, पन्ना एवं अजयगढ़ के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में उपज जोन प्रभारी की विशेष उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ परिजनों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण सत्र में गायत्री परिवार के उद्देश्यों, सिद्धांतों एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों से जोडऩा तथा उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार भी प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, संस्कारों के प्रसार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर विशेष बल दिया गया। अंत में सभी ने मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन हुआ।



Created On :   27 April 2026 3:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story