Panna News: भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की १३५वीं पर जपं पवई में सम्पन्न हुआ समारोह

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की १३५वीं पर जपं पवई में सम्पन्न हुआ समारोह
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर सोमवार को जनपद पंचायत पवई के बीआरसी भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर समारोह का जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा एवं नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Panna News: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर सोमवार को जनपद पंचायत पवई के बीआरसी भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर समारोह का जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा एवं नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले बाबा साहेब के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात एससी-एसटी वर्ग के हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के पत्र, पेंशन की स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी, जनपद सदस्य कमलेश तिवारी, एसडीओपी भावना दांगी, तहसीलदार रत्न राशि पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण मौजूद रहे। बता दें कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था डॉ. भीमराव अंबेडकर एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्होंने समाज, शिक्षा राजनीति और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी। बाबा साहब सामाजिक न्याय व समानता के समर्थक थे उन्होंने कहा था कि खुद को शिक्षित करो क्योंकि शिक्षा प्रगति की रीढ़ है। इसी उपलक्ष्य में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर समारोह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


Created On :   14 April 2026 4:11 PM IST

Tags

Next Story