Panna News: कर्ज और प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, अमानगंज में परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

कर्ज और प्रताडऩा से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, अमानगंज में परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मडग़ुवां शेख में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Panna News: जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मडग़ुवां शेख में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव सडक़ पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और एक स्थानीय डॉक्टर पर प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना का विवरण और आरोप

मृतक कल्याण सिंह राजपूत पिता पहलवान सिंह राजपूत के परिजनों का सीधा आरोप है कि कल्याण ने अमानगंज के मटकी चौराहा निवासी डॉ. डब्बू ताम्रकार से कुछ पैसे ब्याज पर उधार लिए थे। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से डॉक्टर द्वारा पैसे वापस करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने मृतक के साथ मारपीट भी की थी जिससे क्षुब्ध होकर कल्याण सिंह ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस के अनुसार घटना 12 अप्रैल 2026 की रात की है। जहर सेवन के बाद कल्याण सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पन्ना मेंं भर्ती कराया गया था जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी द्वारा अमानगंज थाना को मर्ग डायरी भेज दी गई है। अमानगंज पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए बीएनएसएस की धारा १९४ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एसडीएम पन्ना को भी सूचित किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने प्रशासन से कड़ी मांग की है कि सूदखोरी और प्रताडऩा देने वाले आरोपी पर तत्काल मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।


Created On :   14 April 2026 4:06 PM IST

Tags

Next Story