- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया...
Panna News: महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ५ मई से

Panna News: उच्च शिक्षा विभाग में नवीन शैक्षणिक सत्र २०२६-२७ में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। इस संबध में महाविद्यालय के संचालक अंकुर त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज चलो अभियान के अन्तर्गत उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी, एलएलबी, बी.ए. एलएलबी एवं अन्य सभी संकाय में प्रवेश हेतु उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ई-प्रवेश के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया दिनांक 5 मई से प्रारम्भ हो रही है जो कि पांच चरणों में होगी जिसमें दो मुख्य व तीन सीएलसी चरणों में प्रक्रिया सम्पन्न होगी। छात्र-छात्राऐं अपने मोबाइल या लैपटॉप अथवा महाविद्यालय में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरिफिकेशन तक घर बैठे कर सकेंगे। इससे छात्र-छात्राओं को हेल्प सेंटरों की लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र-छात्रा को अपना समग्र आईडी, मोबाईल नंबर, एबीसी आईडी व समस्त शैक्षणिक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। समस्त छात्र-छात्रायें जो स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं अन्य पाठ्यक्रम में अपना रजिस्ट्रेशन उक्त तिथियों में अवश्य करावें ताकि ०1 जुलाई से महाविद्यालय में नियमित रूप से कक्षा प्रारम्भ हो सके। श्री त्रिवेदी ने बताया कि इस बार बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी छात्र-छात्रा का प्रवेश संभव नहीं होगा।
Created On :   25 April 2026 4:47 PM IST














