- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वारदाना नहीं होने से किसानों की बढी...
Panna News: वारदाना नहीं होने से किसानों की बढी परेशानी, खरीदी केन्द्रों में खुले में पडा हजारो क्विंटल गेहूं भींगा

By - Bhaskar Hindi |4 May 2025 2:21 PM IST
- वारदाना नहीं होने से किसानों की बढी परेशानी
- खरीदी केन्द्रों में खुले में पडा हजारो क्विंटल गेहूं भींगा
Panna News: स्थानीय कृषि उपज मण्डी में भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी केन्द्र पर बीते एक सप्ताह से बारदाना की व्यवस्था बिगङी हुई है जिसके चलते यहां गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हुई लगभग ०2 घंटे की लगातार बारिश से खरीदी केंद्र पर रखा हजारों क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। यहां गेहूं बेचने आने वाले किसानों को ढेर करने के बाद एक सप्ताह से लगातार बारदाने का इंतजार करना पड़ रहा है। खरीद केंद्र पर बारदाने के अभाव के चलते तुलाई में हो रही देरी को देखते हुए शेष किसान यहां गेहूं लाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं जिसके चलते मंडी परिसर भी खाली नजर आने लगा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द बारदाने की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
Created On :   4 May 2025 2:21 PM IST
Next Story