- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जेके सीमेण्ट कंपनी ने स्थानीय...
Panna News: जेके सीमेण्ट कंपनी ने स्थानीय किसानों के लिए किया साप्ताहिक बाजार का विकास

- जेके सीमेण्ट कंपनी ने स्थानीय किसानों के लिए
- किया साप्ताहिक बाजार का विकास
Panna News: जेके सीमेंट पन्ना की परियोजना ने न केवल पन्ना और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया बल्कि स्थानीय किसानों के लिए एक स्थिर और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया है। इसका उदाहरण पुरानी सब्जी मंडी है जो अब पन्ना क्षेत्र का प्रमुख साप्ताहिक बाजार बन चुकी है। प्लांट से डेढ किलोमीटर दूर पुरैना ग्राम के इस मंडी में 100 से अधिक स्थानीय किसान अपनी ताजे फल, सब्जियाँ और अन्य खाद्य उत्पाद बेचते हैं। खास बात यह है कि इस साप्ताहिक बाजार में जेके सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी और उनके परिवार भी प्रमुख रूप से भाग लेते हैं। साथ ही स्थानीय लोग भी इस बाजार का हिस्सा बनते हैं।
स्थानीय किसानों के लिए नया अवसर
पहले पन्ना और आसपास के क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए दूर-दराज के शहरों जैसे सतना, कटनी, जबलपुर या अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। अब जेके सीमेंट पन्ना के प्रयासों से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए एक स्थायी और सुरक्षित बाजार मिल गया है। इस मंडी में मुख्य रूप से स्थानीय किसान अपनी ताजे फल, सब्जियाँ और अन्य खाद्य उत्पाद बेचते हैं। यह स्थानीय किसानों के लिए एक वरदान साबित हुआ है क्योंकि अब उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है।
साप्ताहिक बाजार की बढ़ती लोकप्रियता
यह साप्ताहिक बाजार जो रविवार को लगता है न केवल स्थानीय किसानों के लिए एक बिक्री स्थल बना है बल्कि सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण खरीदारी स्थल बन गया है। फैक्ट्री के कर्मचारी और उनके परिवार यहां ताजे फल, सब्जियाँ और अन्य खाद्य उत्पाद खरीदने के लिए आते हैं। जिससे किसानों को एक नया और स्थिर ग्राहक वर्ग मिला है। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोग भी इस बाजार का हिस्सा बनते है जिससे मंडी की लोकप्रियता और बढ़ी है।
किसानों के उत्पादों का बेहतर मूल्य और स्थिर ग्राहक
पुरानी सब्जी मंडी के विस्तार और विकास ने स्थानीय किसानों के लिए एक स्थिर बाजार की सुविधा प्रदान की है। अब वह सीधे अपनी फसलें स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं जिससे उनके उत्पादों को अधिक मूल्य मिल रहा है और उनके पास स्थायी खरीददार भी हैं। मंडी की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों की संख्या से किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर मूल्य और अधिक अवसर मिल रहे हैं।
स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान
इस साप्ताहिक बाजार के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो रहा है। विक्रेताओं, खरीददारों, ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों और अन्य छोटे व्यवसायियों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिससे स्थानीय रोजगार दर में सुधार हुआ है। यह सीधे तौर पर क्षेत्रीय जीवनस्तर में सुधार के रूप में दिखाई दे रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
समाजिक समृद्धि और सशक्तिकरण
जेके सीमेंट पन्ना की इस पहल के जरिए न केवल व्यवसायिक दृष्टिकोण में सुधार हुआ है बल्कि यह स्थानीय समाज की समृद्धि और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। अब स्थानीय लोग अपने उत्पादों को सही मूल्य पर बेंचकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं और साथ ही साथ स्थिर रोजगार और आय के स्त्रोत भी प्राप्त कर रहे हैं।
Created On :   7 April 2025 12:40 PM IST