Panna News: भक्तिभाव के साथ भगवान श्री परशुराम का मनाया गया जन्मोत्सव

भक्तिभाव के साथ भगवान श्री परशुराम का मनाया गया जन्मोत्सव
  • भक्तिभाव के साथ भगवान श्री परशुराम का मनाया गया जन्मोत्सव
  • श्रीराम जानकी मंदिर में वेदमंत्रों के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • जन्मोत्सव पर हुई आरती

Panna News: श्री हरि विष्णु ने अपनी १२ कलाओं के साथ अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुराम के रूप में अवतार लिया था। मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम को श्री हरि का छटवां अवतार माना गया है भगवान परशुराम ने सदैव बुराई का अंत कर सत्य के लिये जीत प्राप्त की। मंदिरों की नगरी पन्ना में आज भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रसिद्ध श्रीरामजानकी मंदिर प्रांगण स्थित मंदिर में भगवान श्री परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुबह से प्रारंभ हुआ विधि-विधान एवं वेदमंत्रों के साथ विद्ववत विप्रजनो द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना एवं हवन के साथ पूरी की गई। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान श्री परशुराम के जन्म की वह शुभ घड़ी आई जब दोपहर १२ बजे वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीय के शुभ मुहूत पर पोैराणिक गाथाओं के अनुसार भगवान परशुराम का प्रादुर्भाव हुआ था जन्म की घड़ी आने के साथ ही पूजा अर्चना करते हुये विधिविधान पूर्वक भगवान का जन्मोत्सव कराया गया। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर उपस्थित सैकड़ो की संख्या विप्रजनो एवं श्रद्धालु हर्षित होकर जयजयकारे करने लगे। जन्मोत्सव की झांकी के साथ ही भगवान परशुराम की आरती उतारी गई तथा पहँुचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में आयोजित हवन में शामिल होकर विप्र बंधुओं ने आहूतियां दी। जन्मोत्सव के बाद सभी ने भगवान श्री परशुराम की जयकारे की और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

शाम को शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, सांसद विष्णुदत्त शर्मा हुए शामिल

भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का प्रारंभ श्रीरामजानकी मंदिर से भगवान श्री परशुराम जी की पूजा-अर्चना व आरती के साथ हुआ। हजारों की संख्या में विप्र समाज और नगर के श्रृद्धालुओं के साथ भगवान श्री परशुराम जी के जय-जयकारों के साथ-साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के साथ ही आकर्षक झांकी और बैण्ड-बाजों के साथ श्रृद्धालुओं में उत्साह देखते ही बनता था। बडी संख्या में महिलायें, युवक, युवतियां व श्रृद्धालु जय-जयकार करते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। शोभायात्रा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर सुरेश कुमार सहित गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। श्री रामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा अजयगढ चौराहा, बडा बाजार, गोविन्द जी चौक, बल्देव चौक, गणेश मार्केट, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा, गांधी चौक, पुरानी कचेहरी चौराहा से होते हुए वापिस श्री रामजानकी मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में लोगों द्वारा जगह-जगह भगवान श्री परशुराम जी की आरती उतारी गई तथा शोभायात्रा में शामिल श्रृद्धालुओं को पेय पदार्थ व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शोभायात्रा में साम्प्रदायिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। जिसमें स्थानीय गांधी चौक में कांग्रेस पार्षद रेहान मोहम्मद ने मुस्लिम समाज के लोगों व अन्य साथियों के साथ शोभायात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

विप्रसमाज ने शोभायात्रा में दिखाया उत्साह

आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में विप्र समाज के श्रृद्धालुओं का विशेष उत्साह देखने मिला। पारम्परिक वेशभूषा में बडी संख्या में विप्र समाज के बंधु, महिलायें शोभायात्रा में शामिल हुईं। आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों में नगर पालिका पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता सतानंद गौतम, धीरज तिवारी, विनोद तिवारी, रवींद्र शुक्ला, प्रमोद पाठक, मुरारी लाल थापक, सौरभ पटैरिया, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, कमलेश त्रिपाठी, संदीप चौरहा, दीपक तिवारी, मनीष मिश्रा, राजेश तिवारी, भरत मिलन पाण्डेय, दिनेश गोस्वामी, अंकित शर्मा, संतोष तिवारी, रवींद्र, रविंद्र द्विवेदी, रामकरण द्विवेदी, दिनेश दुबे, अनुराग मिश्रा, वेदांत मिश्रा, वेदांत पाठक, ऋषभ अरजरिया, अर्चित मिश्रा, सिद्धार्थ शर्मा, दिनेश दुबे, अमित पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, अज्जू गर्ग, कल्लू शुक्ला, गोपाल मिश्रा, रेवती रमन दीक्षित, मनीष शर्मा, आशीष नायक, अरविंद द्विवेदी, विनोद मिश्रा गुलर दीक्षित, पप्पन पटेरिया, शिवकुमार मिश्र, अर्जुन मोना शर्मा, रवि तिवारी, राजीव तिवारी, रमन दीक्षित, शिवम शर्मा, निहाल द्विवेदी, शिव प्रकाश दीक्षित, शशिकांत दीक्षित, कमलेश त्रिपाठी, देवी दीक्षित, महेन्द्र तिवारी, शिवकुमार त्रिपाठी, आशीष तिवारी, शारदा पाठक, स्नेहलता पाराशर, कल्पना चंद्रपुरिया, प्रिया द्विवेदी, मनीष गोस्वामी, ममता तिवारी, बबली, राकेश चौबे, रवि पाण्डेय, योगेंद्र अवस्थी, सुभाष द्विवेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, मुकेश पाठक, भास्कर द्विवेदी, भास्कर पाण्डेय, आर.डी. शुक्ला, माही रावत बी.पी. परौंहा, राजेश मिश्रा, प्रांजल तिवारी, समर्थ मिश्रा, लक्ष्य मिश्रा शहर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

Created On :   1 May 2025 2:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story