- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संबल योजना के ६७३ से अधिक हितग्राही...
Panna News: संबल योजना के ६७३ से अधिक हितग्राही परिवारों को सहायता राशि का इंतजार

- संबल योजना के ६७३ से अधिक हितग्राही परिवारों को सहायता राशि का इंतजार
- लंबे समय से राशि नहीं मिलने से गरीब परिवार हो रहे हैं परेशान
Panna News: मध्य प्रदेश शासन द्वारा असंगठित श्रेणी के मजदूरों के कल्याण के लिए संबल योजना संचालित है योजना अंतर्गत पंजीकृत संबल हितग्राही की सामान्य मृत्यु पर आश्रित परिवार को ०२ लाख रूपए तथा दुर्घटना मृत्यु होने पर ०४ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की जाती है। योजना अंतर्गत पूर्व में ०३ दिसम्बर २०२४ को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से सामान्य मृत्यु तथा दुर्घटना मृत्यु के प्रकरणों में सहायता राशि का वितरण किया गया था परंतु किए गए वितरण के दौरान बडी संख्या में हितग्राही परिवारों को सहायता राशि नहीं मिली थी जिसके बाद शेष बचे हितग्राहियोंं तथा विगत २६ जनवरी की स्थिति में सामान्य मृत्यु के कुल ६३१ तथा दुर्घटना मृत्यु के ४२ कुल मिलाकर ६७३ प्रकरणों के ईपीओ जारी होने के बाद भी हितग्राहियो को राशि नहीं मिली है पिछले एक माह दौरान यह संख्या और अधिक हो गई है।
जिले में बडी संख्या के संबल योजना के हितग्राही राशि नहीं मिलने से परेशान होकर विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे है परंतु शासन स्तर से ही राशि जारी नहीं किए जाने के चलते हितग्राहियों की मदद करने में विभागीय अधिकारी अपने आपको असहज पा रहे है और इसके चलते परेशान हितग्राही सीएम हेल्प लाइन में लगातार शिकायत दर्ज कर रहे है और इसके चलते सीएम हेल्प लाइन में शिकायतों की संख्या भी बढ रही है। हितग्राही परिवारों को राशि नहीं मिलने के चलते अपने घर के मुखिया को गवां चुके गरीब परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे है। कई ऐसे गरीब है जो कि राशि नहीं मिलने के चलते अपने बेटियो की विवाह तक नही करा पा रहे है।
योजना प्रारंभ होने से अब तक ८७९२ परिवार हुए लाभाविन्त
मध्य प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष २०१८ में असंगठित श्रेणी के मजदूरों के लिए संबल योजना प्रारंभ की गई थी। योजना के अंतर्गत वर्ष २०१८ से अब तक पन्ना जिले में सामान्य तथा दुर्घटना मृत्यु के कुल ८७९२ प्रकरणों में हितग्राहियों को ६०.३४ करोड़ रूपए राशि का हितलाभ प्रदान किया गया है जिसमें सामान्य मृत्यु के कुल २५६७ प्रकरणों में प्रत्येक प्रकरण में ०२ लाख रूपए के मान से ५१.३४ करोड़ रूपए तथा दुर्घटना मृत्यु के २२५ प्रकरणों में प्रत्येक प्रकरण में ०४ लाख रूपए के मान से ०९ करोड़ की राशि प्रदाय की गई है।
Created On :   2 March 2025 2:07 PM IST